Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dishi emerged victorious in the quiz competition, while Fariya Naz won in the essay contest.

Moradabad News: क्विज प्रतियोगिता में छात्रा दिशी व निबंध में फारिया नाज ने मारी बाजी

Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dishi emerged victorious in the quiz competition, while Fariya Naz won in the essay contest.
कांठ। मतदाता साक्षरता क्लब 2.0 के अंतर्गत मंगलवार को नगर स्थित बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में विधानसभा स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालयों ने क्विज और निबंध के जरिये मतदाता के महत्व पर जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम मयंक कुंडू ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर की। इस दौरान बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने एसडीएम को शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही पुष्प और बुके भी भेंट किया। एसडीएम ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया और अपने अभिभावकों के साथ ही दूसरे मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। इधर प्रतियोगिताओं के परिणाम स्वरूप क्विज में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की दिशी ने प्रथम व जय चौहान ने द्वितीय, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी के वंश ने तृतीय, डीएसएम कॉलेज की निशा व राजेंद्र एकेडमी की आरोही निर्वाल ने संयुक्त रूप से चतुर्थ तथा राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर की छात्रा महक पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ की फारिया नाज प्रथम, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी के मोहम्मद याहिया व डीएसएम इंटर कॉलेज की अंजलि द्वितीय, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की अंशिका व राजेंद्र एकेडमी की प्रिया चौधरी तृतीय, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी की सिदरा चतुर्थ और राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ी की शनिबा पांचवें स्थान पर रहीं। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षिका सीमा के निर्देशन में अनेकों सांस्कृतिक, धार्मिक व देश भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डीएसएम इंटर कॉलेज कांठ के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी के प्रधानाचार्य रईस अहमद रहे। प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा ने सभी का आभार और कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका चंद्रप्रभा देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed