{"_id":"6a077ed80d24acc60a00fb66","slug":"disabled-girl-raped-accused-arrested-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-113675-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिव्यांग युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिव्यांग युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 16 May 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 16 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। घर के बाहर खड़ी युवती को जबरन पकड़ कर खेत में ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन दिव्यांग और वह ठीक से बोल भी नहीं पाती है। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर के दरवाजे में खड़ी थी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला युवक आया और उसकी बहन का मुंह बंद करके उसे पकड़कर जबरन पास के खेत में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत कर्ता का कहना है कि जब उसकी बहन काफी देर तक घर में दिखाई नहीं दी तो वह कुछ लोगों के साथ उसकी तलाश कर रहे थे। उन्हें आता देख आरोपी भाग गया। उसे भागते हुए की लोगों ने देखा है। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।