फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Directives to improve conditions in cow shelters

Moradabad News: गोशालाओं में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Fri, 16 Oct 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Directives to improve conditions in cow shelters
कांठ। गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में एसडीएम मयंक कुंडू ने गोशालाओं में चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने गोवंश की अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। नियमित साफ-सफाई और पर्याप्त चारे की उपलब्धता के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और गोरक्षकों से समस्याओं की जानकारी ली। उनके निस्तारण के निर्देश भी संबंधितों को दिए गए। रामनगर उर्फ रम्पुरा गोशाला के लिए चारागाह भूमि चिह्नित करने को कहा गया। रायपुर खुर्द गोशाला में केयरटेकरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी छजलैट डॉ. आदित्य गोयल, आरएसएस गोसेवा गतिविधि के जिला संयोजक व एसपीसीए समिति के सदस्य विकास शर्मा, एडीओ सतीश कुमार, नगर पंचायत कांठ से अमित कुमार, प्रशासक छजलैट शमीम अहमद, ग्राम सचिव सौरभ राणा, संजीव चौहान, दिगम्बर राठी, पल्लवी, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed