फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Direct contest between BJP-SP, defeat will decide vote percentage

भाजपा-सपा में सीधी टक्कर, वोट प्रतिशत तय करेगा हारजीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Direct contest between BJP-SP, defeat will decide vote percentage
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को वोट डाले गए। राजनीतिक दलों के दावे और मतदाताओं की खामोशी के बीच जिले में भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिली। ऐसे में हारजीत दलों के वोट प्रतिशत तय करेंगे। हालांकि बसपा और कांग्रेस लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में लगी रहीं।
विज्ञापन

जिले में छह विधानसभा सीट मुरादाबाद नगर, देहात, बिलारी, कांठ, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा है। सोमवार को हुए मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखने को मिला। कुछ मतदान केंद्रों पर वोटरों की खासी भीड़ देखने को मिली। यहां उत्सव जैसा नजारा रहा। रामगंगा विहार आरएसडी एकेडमी, लाइनपार, बुद्धि विहार, जीआईसी, अंसार इंटर कॉलेज, एचएसबी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ शाम तक रही। सियासी गलियारों में जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा और सपा में सीधे मुकाबले की चर्चा है। सीधी टक्कर में दोनों दल अपने-अपने वोट प्रतिशत बढ़ाने में जुटे रहे। इसके लिए आखिरी क्षण तक दोनों पार्टियों अपने मतदाताओं को सहेजने में लगे रहे। ऐसे में वोट प्रतिशत की बढ़त से ही प्रत्याशी की हारजीत तय होगी। दूसरी ओर बसपा और कांग्रेस लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटी रही। कुछ सीटों के दोनों दलों के प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed