{"_id":"6acff5e1755349ec790b38fb","slug":"differently-abled-teacher-murdered-after-asking-for-the-return-of-money-lent-on-interest-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1016801-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ब्याज पर दिए रुपये वापस मांगने पर की गई थी दिव्यांग शिक्षक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ब्याज पर दिए रुपये वापस मांगने पर की गई थी दिव्यांग शिक्षक की हत्या
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर के फरीदनगर स्थित मकान में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार ( 41) की हत्या ब्याज पर दिए गए रुपयों को वापस मांगने पर की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रमोद ने पत्नी की तरह रह रही महिला को पांच लाख रुपये और उसके भाई को तीन लाख रुपये ब्याज पर दिए थे लेकिन दोनों ही रुपये वापस नहीं कर रहे थे। पुलिस ने महिला, उसके भाई और अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ पूछताछ शुरू कर दी है।
मूंडापांडे थानाक्षेत्र के सहरिया गनेशपुर गांव निवासी प्रेमपाल का बेटा प्रमोद कुमार ( 41) करीब 15 साल से ठाकुरद्वारा में रह रहा था। मंगलवार की सुबह दस बजे दुधिया दूध देने पहुंचा तो गेट के बाहर तक खून बह रहा था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रुपयों के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। महिला समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-- -