फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   differences in bjp for ticket

भाजपा में बगावत ! टिकट देने पर तो कहीं न देने पर

Thu, 19 Jan 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
differences in bjp for ticket
BJP LOGO
विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट बंटवारे को लेकर मंडलभर में शुरू हुआ विरोध बुधवार को और तीखा हो गया। अमरोहा में हसनपुर सीट से दावेदार महेंद्र सिंह खड़गवंशी सांसद पर पक्षपात का आरोप लगाकर उनके आवास पर अनशन पर बैठ गए हैं। टिकट न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमरोहा और नौगावां सादात में भी प्रदर्शन किया गया। मुरादाबाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र का पुतला उनके घर के बाहर ही फूंक दिया गया। मंगलवार को उनके बोर्ड पर कालिख पोत दी गई थी। कुंदरकी सीट से दावेदार डॉ. शैफाली के समर्थकों ने बैठक कर टिकट बांटने में मनमानी का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में शहर सीट को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। हालांकि कोई भी नेता खुलकर सामने नहीं आ रहा लेकिन मंगलवार की रात को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेंद्र सिंह के बोर्ड पर किसी ने कालिख पोतकर भद्दी बात लिख दी। इसके बाद बुधवार की रात कुछ युवकों ने भूपेंद्र सिंह के आवास के बाहर उनका पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक किस नेता के समर्थक हैं इसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। युवकाें ने यहां तक कहा कि रुपये लेकर टिकट बांटे गए हैं। दूसरी ओर कुंदरकी सीट से दावेदार डॉ. शैफाली सिंह के समर्थकोें ने गांगन के चाराहे पर बैठक की और टिकट बांटने का विरोध किया।


समर्थकों ने खुलकर कहा कि दो बार के हारे हुए प्रत्याशी को टिकट क्यों दे दिया गया। हालांकि डॉ. शैफाली ने कहा कि वह पार्टी के फैसले के साथ है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि दो बार के हारे हुए प्रत्याशी को टिकट नहीं देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed