फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   diarrhea and vomiting in Nglia Shahpur

नगलिया शाहपुर में भी उल्टी दस्त का प्रकोप

Tue, 07 Jun 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
 diarrhea and vomiting in  Nglia Shahpur
स्वास्थ्य
तहसील के अभनपुर नरौली गांव में फै ला फूड प्वॉयजनिंग का प्रकोप पड़ोसी गांव नगलिया शाहपुर तक भी पहुंच गया। सोमवार को नरौली अस्पताल से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में 155 रोगियाें का परीक्षण किया और दवाएं दी। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठियां भी कीं। रविवार को अभनपुर नरौली गांव में फूड प्वॉयजनिंग की वजह से विभिन्न घरों के लगभग 45 बच्चे और बड़े बीमार हो गए थे, जिनमें से अधिकतर को बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था तथा कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। दूसरे दिन सोमवार को भी फूड प्वॉयजनिंग का असर जारी रहा।
विज्ञापन


अभनपुर नरौली के पड़ोसी गांव नगलिया शाहपुर में भी अनेक लोग पहले पेट में दर्द होने और बाद में उल्टी दस्त होने की चपेट में आ गए। बिलारी अस्पताल के डाक्टराें की सूचना पर सोमवार की सुबह स्वास्थ्य केंद्र नरौली से डाक्टराें का एक दल अभनपुर नरौली गांव में पहुंचा। टीम ने अभनपुर गांव में चौराहे पर शिविर लगाकर रोगियाें की जांच की। बाद में घर-घर जाकर पीड़ितों चेकअप किया। डाक्टरों के मुताबिक अभनपुर नरौली गांव में 82 ऐसे रोगी मिले जो पेटदर्द, उल्टी दस्त, खुजली, पैराें में ऐंठन, सरदर्द आदि से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


वहीं नगलिया शाहपुर गांव 73 लोग पीड़ित मिले। इस दौरान ओआरएस के पैकेट के अलावा प्री बायोटिक दवाएं भी बांटी गईं। दोनों ग्रामाें में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कर ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलावटी कुल्फी खाने से हुई फूड प्वॉयजनिंग 
बिलारी। पीएचसी नरौली के मेडिकल ऑफिसर डा. अरशद अली ने बताया कि मिलावटी कुल्फी खाने से पीड़िताें को फूड प्वॉयजनिंग हो गई। पहले पेट में दर्द की शिकायत शुरू हुई और उसके बाद उल्टी दस्त होने लगा। मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक बिलारी के निकट निवासी एक युवक रविवार की दोपहर अभनपुर नरौली और नगलिया शाहपुर गांव में ठंडी कुल्फी बेचने आया था। उस कुल्फी में सेकरीन, दूध और अन्य सामान में से कोई सामग्री ऐसी थी जो मिलावटी थी और मानक के मुताबिक नहीं थी। जिसने भी यह कुल्फी खाई वही बीमार हो गया।



स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुस्साए ग्रामीणाें ने किया प्रदर्शन
बिलारी। तहसील के उल्टी दस्त पीड़ित ग्राम अभनपुर नरौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली से डाक्टर तो पहुंचे लेकिन दूसरे दिन भी क्षेत्रीय एएनएम नहीं पहुंचीं। गुस्साए ग्रामीणाें ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और अभनपुर गांव को स्वास्थ्य सेवाआें के लिए बिलारी अस्पताल से जोड़ने की मांग उठाई।
सोमवार की दोपहर अभनपुर नरौली गांव के चौराहे पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed