{"_id":"693b289e11e061da9707036e","slug":"dhaba-worker-accused-of-feeding-drugs-sent-to-jail-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111575-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ढाबे पर ट्रक चालकों को नशे की गोलियां खिलाने वाले को जेल, एक की हो गई थी माैत, सात हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ढाबे पर ट्रक चालकों को नशे की गोलियां खिलाने वाले को जेल, एक की हो गई थी माैत, सात हुए बेहोश
Fri, 12 Dec 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:55 AM IST
सार
ढाबे पर ट्रक चालकों और हेल्परों को नशे की गोलियां खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नशे की गोलियां मिले खाना खाने के बाद एक चालक की माैत भी हो गई। पुलिस अभी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी ढाबा कर्मी राजीव गिरी। स्रोत: पुलिस
विस्तार
ढाबे पर ट्रक चालकों और उनके हेल्परों को खाने में नशे की गोलियां देने के आरोपी ढाका कर्मचारी राजीव गिरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ढाबा संचालक की ओर से उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
छजलैट में कैच की पुलिया के पास मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग किनारे स्थित फौजी ढाबे के कर्मचारी राजीव गिरी पुत्र ओम भारती गिरी निवासी मोहल्ला गोसाई गंज माधोटांडा जनपद पीलीभीत ने सोमवार को ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके ट्रकों के सात चालक व हेल्परों को नशीली गोलियां मिलाकर खाना खिला दिया था, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
इलाज के बाद कैलाश निवासी हरदोई, पुनीत सिंह निवासी पंचकूला पंजाब, कृष्ण कुमार निवासी शाहबाद, करन सिंह निवासी बागेश्वर उत्तराखंड, जोगा सिंह निवासी बरमोली थाना नूरपूर जिला कांगड़ा हिमाचल और रजनीश की हालत में सुधार हो गया था लेकिन एक ट्रक चालक तिलकराज (44) पुत्र बाबूराम निवासी बलबाड़ा थाना ज्वाली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार की शाम ढाबा संचालक गुरमेल सिंह निवासी निवासी ग्राम ईशपुर थाना हरोली जनपद ऊना हिमाचल की ओर से राजीव गिरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
बृहस्पतिवार को छजलैट पुलिस ने आरोपी राजीव गिरी को कैच की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 50 नशे की गोलियां बरामद की। आरोपी को मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया, पुलिस के अनुसार जहां से उसे जेल भेज दिया गया।