{"_id":"074898c753a31c76eb13a161aa2a61b6","slug":"despute-on-sugarcane-in-moradabad-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल भर में मचा रहा गन्ने पर ‘गदर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल भर में मचा रहा गन्ने पर ‘गदर’
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को गन्ने पर मंडल भर में ‘गदर’ रहा। गन्ना मूल्य को लेकर सड़कों पर उतरे किसानों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे, हरिद्वार और आगरा मार्ग को ठप कर दिया था। पुलिस को भी ट्रैफिक का डायवर्जन करना पड़ा। गन्ने की होली जलाई गई। जगह जगह प्रदर्शन हुए।
प्रांतीय आह्वान पर भाकियू से जुड़े किसान सड़कों पर उतरे। दोपहर को ठीक एक बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे मुरादाबाद में मूंढापांडे में और अमरोहा में रजबपुर में ठप किया गया। रामपुर के शहजादनगर में दुर्गनगला बाईपास पर शाम तक किसान धरना लगाए बैठे रहे। संभल के धनारी में मुरादाबाद-आगरा मार्ग को ठप किया गया।
शाम तक किसान सड़कों पर कब्जा जमाए रहे। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई। वाहनों को बाईपास से गुजारा गया। देर शाम तक किसान सड़कों पर डटे थे। एलान हुआ कि जब तक सरकार गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं करेगी जाम नहीं खुलेगा।