फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deputy CM Maurya visits Moradabad today, will hold meeting with BJP workers

Moradabad:  डिप्टी सीएम मौर्य लेंगे पदाधिकारियों की बैठक, स्थानीय तैयारियों से संतुष्ट नहीं हैं वरिष्ठ नेता

Fri, 05 Apr 2024 10:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:10 AM IST
सार

मुरादाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठक करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। मौर्य बूथ अध्यक्षों के साथ चुनाव जीतने और उसकी तैयारी के बारे में जानेंगे।  

विज्ञापन
Deputy CM Maurya visits Moradabad today, will hold meeting with BJP workers
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को शहर में चुनाव को धार देने के लिए आएंगे। वह बूथ अध्यक्षों की बैठक लेने के बाद लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे दिल्ली रोड स्थित एक होटल पहुंचेंगे। इसके बाद शहर और देहात क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


इस मामले में पार्टी के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। पार्टी के आला नेता मुरादाबाद की स्थानीय तैयारी से संतुष्ट नहीं है। जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष बनाए गए हैं।  प्रवासी कार्यक्रम में ढिलाई बरती गई है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री को भी जवाब देना होगा।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि मुरादाबाद नगर में 502, मुरादाबाद ग्रामीण में 399 बूथ मौजूद हैं। जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका के अनुसार कांठ विधानसभा क्षेत्र में 419, ठाकुरद्वारा में 408 बढ़ापुर में 405 बूथ हैं। उप मुख्यमंत्री 2133 बूथों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ स्तर पर पार्टी ने कई अभियान चलाए थे। प्रत्येक बूथ की जानकारी नमो एप पर देना था। समीक्षा का उद्देश्य मतदाताओं से संपर्क करने और मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाना है। इसके पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और जिला प्रभारी राजेश यादव बूथों की समीक्षा कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने भी बूथों को मजबूत करने और बूथ जीतने का नारा दे चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed