{"_id":"61706fc23c3e1b75e37cca05","slug":"dengue-attack-on-28-people-in-the-district-the-number-of-cases-crossed-400-moradabad-news-mbd406867598","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 28 लोगों पर डेंगू का वार, केसों की संख्या 400 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 28 लोगों पर डेंगू का वार, केसों की संख्या 400 के पार
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में 28 और लोगों पर डेंगू ने वार किया है। सरकारी और निजी लैब की जांच में 28 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 28 में से 24 मरीज शहर में मिले हैं। इनमें तीन मरीज नवाबपुरा के हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू केसों की संख्या चार सौ के पार पहुंच गई है।
दो दिनों की बारिश के बाद तापमान में भले ही कुछ गिरावट आई हो, लेकिन डेंगू के फैलाव में कोई कमी नहीं आई है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें शहरी क्षेत्र के मरीजों की संख्या अधिक है। बुधवार को डेंगू आशंकित 28 मरीजों की एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुरादाबाद के मरीजों की संख्या 24 है। इसके अलावा तीन मरीज अगवानपुर में पाए गए हैं, जबकि डेंगू का एक केस कुंदरकी क्षेत्र में मिला है। डेंगू पीड़ितों में बारह साल का किशोर और 65 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 412 हो गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में डेंगू के 28 मरीज और मिले हैं।
शहर के इन मोहल्लों में मिले डेंगू के मरीज
नवाबपुरा, रहमतनगर, कटघर, करुला, लालबाग, सीधी सराय, मकबरा, पंडित नगला, पीरजादा, सीपीएच, बंगला गांव, एकता कॉलोनी, मीरपुर, बारादरी, आजादनगर, कल्याणपुर, बैंक कॉलोनी, खुशहालपुर, गोविंदनगर, जामा मस्जिद।