फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstration of health workers on eight-point demands

आठ सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of health workers on eight-point demands
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : CITY
मुरादाबाद। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। निजीकरण पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोएिशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि आज पूरे देश में कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजकर प्रधानमंत्री का ध्यान कर्मचारी समस्याओं की ओर आकर्षित करने का काम किया जा रहा है। कोरोना महामारी में कर्मचारियों में अपनी जान की परवाह न करके जनता की सेवा की।
विज्ञापन

इस दौरान कई कर्मचारी और उनके परिजन संक्रमित हुए। कइयों की जान चली गई। कई राज्यों में महंगाई भत्ते के भुगतान पर लगी रोक नहीं हटाई गई है। एक देश एक वेतन पर निर्णय नहीं लिया जा रहा है। ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि नहीं मिल पा रही है। इस दौरान हेमंत चौधरी, निश्चल भटनागर, प्रभा सेन, पूनम मेसी, प्रीति शर्मा, सपना रानी, एसपी सिंह, मधु, कुंदन सिंह, अरविंद सिंह, पीपी सिंह चौहान, केके पाठक, दौलत सिंह चौहान, लीला सुगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed