फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News Tehsildar Removes Encroachment from Enemy Property Uses Shovel to Demolish Wall

Moradabad News: शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर बना ली दीवार, तहसीलदार ने फावड़ा चलाकर हटाया अतिक्रमण, देखें वीडियो

Mon, 13 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी Updated Mon, 13 Jan 2025 02:03 AM IST
सार

Moradabad News In Hindi: कुंदरकी में शत्रु संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण को तहसीलदार सुदीप तिवारी ने खुद फावड़ा चलाकर ध्वस्त कर दिया। शिकायत की पुष्टि के बाद निर्माणकर्ता को चेतावनी दी गई, लेकिन आदेश न मानने पर कार्रवाई की गई। एसडीएम ने दोबारा अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Moradabad News Tehsildar Removes Encroachment from Enemy Property Uses Shovel to Demolish Wall
अतिक्रमण हटाते तहसीलदार सुदीप तिवारी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी नगर के गुलड़ तिराहे के पास शत्रु संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। तहसीलदार सुदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच में शिकायत सही पाई गई। पहले निर्माणकर्ता को चेतावनी दी गई थी कि वह अतिक्रमण स्वयं हटा ले, लेकिन आदेश का पालन न होने पर तहसीलदार ने खुद फावड़ा चलाकर अवैध निर्माण गिरा दिया।

विज्ञापन


अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी सहयोग किया और कुछ ही देर में निर्माणाधीन दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने निर्माणकर्ता को सख्त चेतावनी दी कि अगर निर्माण सामग्री तुरंत नहीं हटाई गई तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुंदरकी क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर अतिक्रमण की शिकायत सही पाई गई। जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया गया है। अगर दोबारा कोई इस तरह का प्रयास करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका और कॉलेज समिति के बीच फंसे दुकानदार 

चंदौसी में अतिक्रमण अभियान के दौरान संभल गेट स्थित बीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर नाले पर बनी दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। अब दुकानदार जहां तहां भटक रहे हैं। कुछ दुकानदारों ने घर खर्च चलाने के लिए किराए पर दुकानें लेकर व्यापार शुरू किया है। नगर पालिका और कॉलेज समिति से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

दुकानदार पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शहर में आठ नवंबर 2024 से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। तीन दिसंबर को संभल गेट पर बीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर बनी पालिका की 10 दुकानों को पालिका ने बुलडोजर से खाली करा कर ध्वस्त कर दिया।

नगर पालिका ने सात दुकानों को पीछे की और कॉलेज परिसर में बढ़ा कर बनाने की बात कही है। तो वहीं कॉलेज प्रबंध समिति कॉलेज परिसर में दुकान बढ़ाने से इनकार कर रही है। ऐसे में दुकानदार परेशान हैं कि उन्हें दुकान मिलेगी भी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed