फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demands were raised for improvements in traffic management and for bonfires to be lit.

Moradabad News: यातायात व्यवस्था में सुधार और अलाव जलवाने की उठाई मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demands were raised for improvements in traffic management and for bonfires to be lit.
बिलारी। नगर में रेलवे ओवरब्रिज के निकट ढकिया नरु डॉ. आंबेडकर पार्क में रविवार दोपहर अधिवक्ता एकता मंच की जिलास्तरीय बैठक हुई। जिसमें में बिलारी नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार किए जाने और रेलवे ओवरब्रिज के निकट नियमित अलाव जलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बिलारी सिरसी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सुबह और शाम यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत देने के लिए ओवरब्रिज के दोनों ओर सुबह और शाम नियमित अलाव जलवाना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि नगर में हाईवे स्थित महाराणा प्रताप चौक, परिवहन निगम बस स्टैंड और गांधी पार्क इलाके में यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराया जाना जरूरी है ताकि अनावश्यक जाम की समस्या सामने न आए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर रात्रि में पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से टूटे विद्युत पोल ठीक कराने और विद्युत पोल पर बल्ब लगवाने की मांग उठाई। अधिवक्ता एकता मंच से अधिकाधिक वकीलों को जोड़ने के लिए जिले की चारों तहसीलों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। वहीं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को मंजूरी देने की मांग दोहराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीशपाल सिंह और संचालन आदेश कुमार सक्सेना ने किया। मौके पर आशीष भटनागर, जसपाल सिंह, नवल किशोर, श्याम रंजन भारद्वाज,अशोक कुमार चंद्रा, विनोद कुमार गुप्ता, कोमिल शर्मा व शरीफ अहमद खां आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed