{"_id":"65a8532a68375ddd3d00d174","slug":"demanded-rs-50-lakh-from-idol-dealer-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-325753-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मूर्ति कारोबारी से मांगे 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मूर्ति कारोबारी से मांगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाले मूर्ति कारोबारी कृष्ण अवतार रस्तोगी की पत्नी ने एक युवती और उसके परिवार पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवती समेत के पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुगलपुरा के दिलवाली गली मंडी चौक निवासी कृष्ण अवतार रस्तोगी की पत्नी राज कुमारी रस्तोगी ने दर्ज कराए केस में बताया कि कोतवाली के न्यू खुशहालपुर निवासी डिम्पी राघव मेरा और मेरे परिवार के लोगों का मानसिक उत्पीड़न कर 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। महिला का आरोप है कि युवती पहले भी मेरे परिवार पर दो केस दर्ज करा चुके हैं। राज कुमारी का दावा है कि दोनों केस समाप्त हो चुके हैं। बावजूद इसके डिम्पी, उसके पिता अजय सिंह ठाकुर, मां कुसुुम, भाई दासु और बहन आस्था धमकाकर रकम वसूलना चाहते हैं। 13 नवंबर को भी आरोपी युवती अपने परिजनों के साथ कारोबारी के घर में घुस गई थी। राज कुमारी ने बताया कि उसने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। इसके बाद युवती धमकी देकर गई थी कि अगर उसे रुपये नहीं मिले तो वह झूठे केस में फंसा दे दी। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।