फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to suspend another secretary in embezzlement case

Moradabad News: गबन के मामले में एक और सचिव को निलंबित करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to suspend another secretary in embezzlement case
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह को पत्र देकर शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया कि मूंडापांडे ब्लॉक के खड़गपुर बाजे का एक अन्य सचिव गबन के मामले में छूट गया है। उसे निलंबित किया जाना चाहिए। साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ गबन के तहत केस दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

खड़गपुर बाजे गांव निवासी शिकायत कर्ता विशेष सिंह चौहान के प्रार्थनापत्र पर जिले की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। जांच में 22 लाख से अधिक के गबन का मामला प्रकाश में आने पर डीएम ने दो ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान की वित्तीय शक्तियां वापस ले ली। विशेष सिंह चौहान ने फिर मंगलवार को डीएम मानवेंद्र सिंह को एक अन्य प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि अभी गबन से जुड़ा एक और सचिव छूट गया है। इस मामले में तीनों सचिव दोषी हैं। इस मामले में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही गबन के आरोप में ग्राम प्रधान खड़गपुर बाजे के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। सरकार की उद्देश्य है कि गबन के आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। जांच के दौरान इस मामले में अन्य तथ्य आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article