फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for replacement of low capacity transformers

Moradabad News: कम क्षमता के ट्रांसफार्मर और खंभे बदलवाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for replacement of low capacity transformers
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर में बिजली अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत कांठ के चेयरमैन इकबाल आलम ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को पत्र देकर जर्जर बंच केबल, कम क्षमता के ट्रांसफार्मर और खंभे बदलवाने की मांग की है।
चेयरमैन इकबाल आलम के द्वारा दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है कि कांठ नगर पंचायत में बंच केबल काफी जर्जर हाल में हैं। हर रोज कहीं न कहीं फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति घंटों-घंटों तक बंद रहती है। केबल की क्षमता कम है, जिसके कारण लोड पड़ने पर फाल्ट होते रहते हैं। वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर भी कम क्षमता के हैं, जिससे लो वोल्टेज की समस्या रहती है। गिराऊ और नीचे गले हुए बिजली के खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कांठ नगरवासियों को कटौती और फाल्ट मुक्त बिजली मिले इसके लिए आरडीएसएस योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में जर्जर बंच केबिल बदलवाने, अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाने और जर्जर व गले हुए खंभे बदलवाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed