फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand for action against those accused of assault

Moradabad News: निगम के जेसीबी चालक से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those accused of assault
मुरादाबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावादस) के पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री राबर्ट चौधरी की अगुवाई में मंगलवार नगर निगम कार्यालय पहुंच एसएसपी को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा। जिसमें होली से एक दिन पहले मोहल्ला झांझनपुर स्थित होली पूजन स्थल पर सफाई के लिए नगर निगम की जेसीबी के साथ सफाई व अतिक्रमण हटाने पहुंचे चालक से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राबर्ट चौधरी ने बताया कि रविवार को नगर निगम की एक टीम मोहल्ला झांझनपुर स्थित होलिका दहन स्थल पर सफाई करने तथा उसके आसपास स्थित नगर निगम की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने गई थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के कुछ लोलों ने घर से बाहर आकर सफाई टीम पर हमला बोल दिया था। मारपीट व पथराव आदि में जेसीबी चालक अशोक यादव, सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू द्रविड़ व चंद्रपाल आदि जख्मी हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी पक्ष के सात लोगों को पकड़ कर थाने भी ले गई थी। लेकिन बाद में आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सफाई कर्मचारी नेताओं ने एसपी को संबोधित एक पत्र अपर नगर आयुक्त को सौंप कर कार्रवाई की मांग। अपर नगर आयुक्त ने इस मामले में मौके की पैमाइश कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावादस) के प्रदेश महासचिव राबर्ट चौधरी, रवि दृविण, आदेश कुमार एडवोकेट, दीपू पारछा, चालक छोटेलाल, बबलू, अजय, दिनेश, सोनू बाल्मीकि, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article