फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Delhi youth's car used to rape a girl

Moradabad News: युवती से दुष्कर्म के लिए दिल्ली के युवक की कार का किया इस्तेमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi youth's car used to rape a girl
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में अमरोहा की युवती से जिस कार में दुष्कर्म किया गया है, उस कार का पंजीकरण दिल्ली के न्यू उस्मानपुर निवासी शिव कुमार के नाम है। पुलिस कार मालिक के जरिए आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने सोमवार को भोजपुर थाने में सलीम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने बताया कि फोन के जरिए सलीम से उसकी जान पहचान हो गई थी। आरोपी ने सोमवार को नौकरी लगवाने का झांसा देकर भोजपुर क्षेत्र में इस्लाम नगर चौराहे पर बुला लिया था। आरोपी यहां से उसे दिल्ली नंबर की वैगनार कार में बैठा कर ले गया था। सुनसान इलाके में ले जाकर आरोपी ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए है। इसके अलावा पुलिस ने कार के नंबर के जरिए मालिक के बारे में जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि जिस कार से आरोपी सलीम पीड़िता को बैठाकर ले गया था, उसका पंजीकरण दिल्ली के न्यू उस्मान नगर निवासी शिव कुमार के नाम पर है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed