{"_id":"5efb9e0a8ebc3e431314a98b","slug":"debate-on-block-chairman-no-confidence-motion-city-news-mbd3542847194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूढ़ापांडे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूढ़ापांडे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढ़ापांडे के ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर की मौजूदगी व देखरेख में चर्चा की सारी प्रक्रिया संपन्न होगी। शांति व सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा साथ ही तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरे) से भी निगरानी होगी। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक इसका जो भी परिणाम होगा वह फिलहाल प्रभावी नहीं होगा।
99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली इस क्षेत्र पंचायत में एक सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद से अब कुल 98 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। 12 मार्च को क्षेत्र पंचायत सदरस्य विजेंद्र सिंह की अगुवाई में 70 सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभी के हस्ताक्षर समेत ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस डीएम को दिया था। डीएम ने 18 मार्च को आदेश जारी करते हुए उपजिलाधिकारी सदर को कार्रवाई संपन्न कराने के निर्देश देते हुए नौ अप्रैल 2020 की तिथि कार्यवाही व चर्चा के लिए नियत की थी। बाद में कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन के चलते यह तिथि अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई थी। 12 जून को डीएम राकेश कुमार सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व कार्यवाही के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित कर दी थी।
डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को 11 बजे ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में मीटिंग बुलाई गई है। उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। सभी प्रक्रिया शांति व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी प्रक्रिया संपन्न होगी। हाईकोर्ट का आदेश प्राप्त हो गया है, लिहाजा जो भी परिणाम होगा वह फिलहाल प्रभावी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कुछ लोगों के बरगलाने पर बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया था। अधिकांश सदस्य मेरे साथ हैं। बुधवार को यह स्पष्ट हो जाएगा। इस अविश्वास प्रस्ताव के पीछे जो भी कारण रहे हैं, वह सब भाजपा के ऊपर तक के नेताओं की जानकारी में है।
ललित कौशिक, ब्लाक प्रमुख मूढ़ापांडे