फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Death of young man after blast in Oxygen cylinder in Moradabad

मुरादाबाद: ऑक्सीजन सिलिंडर में ब्लास्ट से युवक की मौत

Tue, 30 Apr 2019 02:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Death of young man after blast in Oxygen cylinder in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोमवार सुबह ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। घटना कटघर के गोट गांव की है। युवक गाड़ी से ऑक्सीजन सिलिंडर उतार रहा था। तभी अचानक तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके में युवक करीब 20 फीट ऊपर तक उछला तो बिजली लाइन से टकराने के बाद नीचे गिरा। धमाके में युवक का शरीर करीब 400 मीटर के दायरे में बिखर गया। तेज धमाके से पूरा इलाका कांप उठा। पुलिस ने शव को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गोट गांव में रहने वाला यासीन (38) दुकानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई करने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब साढे़ सात बजे मूंढापांडे के मौलागढ़ से सिलिंडरों से भरी 
विज्ञापन

गाड़ी लेकर मौलागढ़ निवासी रिहान गोट गांव पहुंचा था। रिहान ने बताया कि यासीन गाड़ी के अंदर से सिलिंडर उतारकर पीछे की ओर फेंक रहा था।  इस दौरान एक सिलिंडर दूसरे सिलिंडर के ऊपर जा गिरा, जिसकी वजह से सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लास्ट में यासीन जमीन से करीब 20 फीट ऊपर उछलकर बिजली लाइन से टकराया। रिहान भी बेसुध होकर गिर पड़ा। यासीन के भाई कारी मुस्तकीम ने बताया कि ब्लास्ट की आवाज सुनकर वह लोग सहम गए। मौके पर जाकर देखा तो क्षत-विक्षत हालत में यासीन वहां पर पड़ा था। उसका एक पैर करीब 400 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। आनन फानन में यासीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed