फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Death of the accused involved in the murder of four people including three brothers

तीन भाई सहित चार लोगों की हत्या में शामिल आरोपी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death of the accused involved in the murder of four people including three brothers
मुरादाबाद। करीब नौ साल पहले सपा शासनकाल में हुए बहुचर्चित गम्मनपुरा कांड के एक आरोपी की मौत हो गई। वह जिला जेल में बंद था। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होना बताया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत की सिंचाई कर रहे तीन सगे भाई समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के गम्मनपुरा निवासी तीन सगे भाई विजय, सूरज, जसवीर और चचेरे भाई मनोज के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। चारों किसान घर नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की गई थी। उस वक्त गम्मनपुरा गांव मुरादाबाद जनपद में आता था, जबकि थानाक्षेत्र पाकबड़ा था। चार किसानों के अचानक गायब होने के बाद मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जनपदों में धरना प्रदर्शन किए गए थे। इसके बाद पाकबड़ा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनीस बैल, अमीर बख्श, विजय, अफसर, इरशाद और उस्मान को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर चारों की लाशें एक बगिया से जमीन खोदकर बरामद की थीं। आरोपियों ने कबूला था कि उन्होंने चारों की हत्या कर लाशें यहां दबाई थीं, तब से आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात विजय की हालत बिगड़ गई थी। उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से होत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed