फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Death happened 26 years ago, Amroha Municipality has now issued birth certificate

Amroha News: 26 साल पहले हुई थी मौत, नगर पालिका ने जारी किया जन्म प्रमाण पत्र

Sun, 30 Oct 2022 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Oct 2022 10:08 AM IST
सार

अमरोहा नगर पालिका  प्रशासन की जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जहां जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले यूनिट ने मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। करीब एक महीना पहले नगर के मोहल्ला बटवाल के रहने वाले पीड़ित इसरार ने अपने भाई मेराजउद्दीन का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। 

विज्ञापन
Death happened 26 years ago, Amroha Municipality has now issued birth certificate
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमरोहा के नगर पालिका प्रशासन की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। 26 साल पहले मृतक को नगर
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने जन्म प्रमाण पत्र देकर पुनर्जीवित कर दिया है। 

अमरोहा नगर पालिका  प्रशासन की जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जहां जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले यूनिट ने मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। करीब एक महीना पहले नगर के मोहल्ला बटवाल के रहने वाले पीड़ित इसरार ने अपने भाई मेराजउद्दीन का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। 


उस समय पीड़ित को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। जब पीड़ित को प्रमाण पत्र जारी किया गया तो उसे मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने सदर एसडीएम अनिल कुमार को लिखित में शिकायत देकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


अभी इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा है तो इसकों तत्काल संज्ञान लेकर ठीक किया जाएगा। पीड़ित व्यक्ति इस बात की
जानकारी मुझे दे सकता है। जिसके बाद उसको उचित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
डॉ. बृजेश कुमार, ईओ, नगर पालिका अमरोहा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed