फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deals, otherwise gone to near poonam

समझौता कर लो वरना पूनम के पास भेज देंगे

Wed, 14 Dec 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
deals, otherwise gone to near poonam
छात्रा पूनम - फोटो : फाइल ‌चित्र
मंडी समिति पुलिस चौकी के पास जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई पूनम के परिवार को अब धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार सुबह नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश पूनम के घर पहुंच गए। उन्होंने पूनम की मां को धमकाया कि वह केस में समझौता कर ले वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। शनिवार सुबह मंडी समिति गेट के सामने शनिवार सुबह महावीर सिंह की बेटी पूनम को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने आरोपी शिव दत्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि सोमवार दोपहर बाद पूनम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। रिश्तेदार भी अपने अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब करीब पौने सात बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश महावीर के घर पहुंचे। उन्होंने पूनम की मां शारदा को धमकाया कि वह केस में समझौता कर लें। वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए तो उन्होंने बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस चली गई।


पूनम की मां ने मझोला थाने में तहरीर दी। शारदा ने बताया कि शिव दत्त के परिवार से मेरे परिवार को खतरा है। मझोला इंस्पेक्टर नवरतन गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूनम के परिजनों को धमकाने वाले पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed