फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Deadly on the advocate by entering the house, order to file a case

घर में घुसकर अधिवक्ता पर जानलेवा, मुकदमा दर्ज के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Deadly on the advocate by entering the house, order to file a case
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपियों में अधिवक्ता की पत्नी और उसके भाइयों के नाम हैं।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र डिप्टीगंज निवासी अधिवक्ता मोहम्मद मोहतशम ने अपने अधिवक्ता अभिषेक भटनागर के जरिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मोहम्मद मोहतशम का आरोप है कि 13 सितंबर की रात जब वह अपने घर पहुंचा, तब वहां पहले से ही उसके साले मौजूद थे। जिन्होंने वादी को देखते ही अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

मना करने पर बुरी तरह मारा पीटा। आरोप है कि पत्नी ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अगले दिन वादी ने अपनी चोटों का मेडिकल कराया और एसएसपी को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में अदालत ने सबूतों के आधार पर वादी की पत्नी व उसके भाइयों के खिलाफ थानाध्यक्ष नागफनी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश पारित करते हुए 24 घंटे में आख्या तलब करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed