फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of yound found on railway track

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
deadbody of yound found on railway track
मुरादाबाद। हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह प्राइवेट गार्ड के पुत्र का क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि नशे के चलते युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। मझोला पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नयागांव पीएसी निवासी विक्की पांडेय (23) का शव मुरादाबाद -हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद कांशीरामनगर चौकी के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। तलाशी के दौरान युवक के पॉकेट से कुछ कागजात और मोबाइल मिला। मोबाइल के आधार पर पिता मुकेश को मौके पर पुलिस ने बुलाया। पिता ने बेटे की शिनाख्त की। बताया कि वह शहर के एक मॉल में प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता है। युवक की मां मधु भी प्राइवेट जॉब करती है। विक्की पांडेय की दो छोटी बहनें हैं। पुलिस की जांच में आया है कि नशे की हालत में विक्की ट्रेन की चपेट में आ गया था॥ इसी कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मझोला थाना प्रभारी जयदेव यादव का कहना है कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed