फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of women and son in ahouse

रामपुर सिविल लाइंस के एक घर में मिले महिला व बालक के शव -00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
deadbody of women and son in ahouse
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात एक घर में सब्जी विक्रेता के साथ पत्नी की तरह रह रही महिला का शव फंदे से लटका मिला। उसी कमरे में सब्जी विक्रेता की पहली पत्नी के नौ वर्षीय बेटे का शव बेड पर पड़ा था। पहली नजर में महिला द्वारा बालक की हत्या के बाद खुदकुशी करने का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गहन जांच के बाद ही दोनों मौतों की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ज्वालानगर मोहल्ले में आनंद कान्वेंट स्कूल के निकट भीतर से बंद एक घर से बदबू फैलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार रात इस सूचना पर पहुंची पुलिस पीछे से मकान की छत पर पहुंची और वहां से घर में उतरकर दरवाजा खोला। पुलिस के मुताबिक घर के एक कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पास में बेड पर नौ वर्षीय बालक का शव पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन के बीच अनिल कुमार नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचा। मूल रूप से जिले के सैदनगर क्षेत्र के अहरौला गांव में रहने वाले अनिल ने बताया कि वह इस मकान में किराये पर रहता है। मंडी में आढ़त पर सब्जी की बिक्री से जीवकोपार्जन करता है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि फंदे पर लटकी महिला का नाम सुनीता (35) था और वह सब्जी विक्रेता के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रह रही थी। नौ वर्षीय बालक शिवलेश उसकी पहली पत्नी मालती का बेटा था। मालती अहरौला गांव में ही रहती है। शिवलेश कक्षा दो की पढ़ाई के लिए रामपुर में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका मुआयने के बाद एएसपी डॉ. संसार सिंह ने कहा कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शवों की फॉरेंसिंक जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इस मामले में इनल से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed