फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of teacher found from tree

छजलैट में आम के पेड़ पर लटका मिला शिक्षक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
deadbody of teacher found from tree
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र के फूलपुर मिठनपुर के जंगल में बुधवार सुबह शिक्षक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छजलैट के फूलपुर मिठनपुर निवासी प्रदीप कुमार (32) भगतपुर टांडा ब्लाक में स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे शिक्षक शौच के लिए जंगल गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। ग्रामीणों ने देखा कि गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित मल्लू सिंह के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे शिक्षक का शव लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शिक्षक के घर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed