{"_id":"5f7a37e18ebc3e5bc527d590","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-under-suspicious-circumstances-city-news-mbd364899751","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला महिला का शव
Mon, 05 Oct 2020 10:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद की कांशीराम कॉलोनी में महिला की आत्महत्या के बाद शोकाकुल परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही महिला का शव संदिग्ध हालत में रविवार की देर शाम को कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीगढ़ के खैर निवासी सुमित शर्मा कांशीराम कॉलोनी के जी ब्लाक में किराए के मकान पर रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सुमित ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने उनसे मकान बदलने की बात कही। इसी को लेकर दंपती में नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद वह किसी काम से घर से चला गया था।
करीब एक घंटे बाद मकान मालिक का फोन आया तो वह तुरंत पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि मृतका का मायका फिरोजाबाद में है। उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टर्माटम के बाद ही मौत की असल वजह पता लग सकेगी। पति के नशे में होने के कारण उससे कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।