फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dead body of transporter s son found near hotel in Pakbada Moradabad

बर्बरता देख कांपी सबकी रूह: 'कटा गला... पेट से धड़ अलग, निचला हिस्सा पूरा गायब', कातिल की निर्ममता देख सब सन्न

Tue, 10 Dec 2024 05:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

Crime News Today: पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं जो शख्स परिजनों को शव तक लेकर आया है वह भाग गया है। 

विज्ञापन
Dead body of transporter s son found near hotel in Pakbada Moradabad
पाकबड़ा में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा में दिल्ली रोड स्थित पांच सितारा होटल के समीप सोर्सिंग हब में ट्रांसपोर्टर के बेटे का शव मिला। हत्यारे ने बड़ी ही निर्ममता से वारदात को अंजाम दिया है। जिसने भी शव को देखा उसकी रूह कांप गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है

विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सम्मन हजारी निवासी गोपाल यादव मंडी में ट्रांसपोर्ट की दुकान है। गोपाल यादव के परिवार में पत्नी विमला यादव तीन बेटे सौरभ यादव, बेबी यादव, यश यादव और दो बेटी ज्योति व रुबी हैं। गोपाल यादव का 23 वर्षीय बेटा बेबी यादव मंगलवार की सुबह घर से नौ बजे पिता की ट्रांसपोर्ट की दुकान पर जाने को निकला था। लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से परिजन लगातार बेबी यादव की तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन बेबी यादव का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वहीं मोहल्ले का एक युवक राकेश राणा कहता फिर रहा था कि सोर्सिंग हब पाकबड़ा में एक युवक की लाश पड़ी है। जब ये बात बेबी यादव के परिजनों की जानकारी में आई तो उसके भाई सौरभ यादव और यश यादव राकेश राणा को पकड़ कर सोर्सिंग हब ले आए।

विज्ञापन

वहां अंदर जाकर देखा तो काफी गंध आ रही थी। दरिंदों ने बेबी यादव का गला काटा उसके बाद पेट से धड़ अलग कर दिया। पेट से नीचे का हिस्सा भी गायब मिला। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इतने में राकेश राणा मौके से भाग निकला। परिजनों ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बेबी यादव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed