फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   daughter stolen purse in function

बेटी को सिखाकर समारोह से चोरी करवाता था पर्स,गिरफ्तार

Fri, 30 Dec 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
daughter stolen purse in function
k
पिता अपनी बेटियों का भविष्य संभालने के लिए अपनी जीवन भर की पूंजी लगा देते हैं। लेकिन मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को अपराध के दलदल में धकेल दिया। उसने बच्ची को ट्रेनिंग दिलाकर उससे शादी समारोह से नकदी और जेवर से भरे पर्स चोरी कराए।
विज्ञापन


पुलिस ने शातिर रिक्शा चालक के घर से छापा मारकर मोबाइल, पर्स और घड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक यादव ने गुरुवार को पुलिस लाइन में गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को गलशहीद  क्षेत्र के वाजिद नगर स्थित सिटी सेंटर शादी हाल से दूल्हे की बहन का पर्स चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दस साल की बच्ची पर्स लेकर जाती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो के जरिये गलशहीद पुलिस ने बच्ची को ट्रेस कर लिया था। बुधवार की रात पुलिस ने असालतपुरा मेहंदी का चौराहा निवासी मो. फहीम पुत्र अब्दुल मजीद को पकड़ लिया। पुलिस ने इसके घर में दबिश दी। जिसमें भारी मात्रा में मोबाइल, घड़ियां और पर्स बरामद किए हैं। इसके बाद बच्ची भी पकड़ ली।


उसने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने चोरी करने के लिए कहा था। उनके कहने पर ही वह चोरी करने गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि बच्ची को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed