फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughter-in-law filed a case of rape and molestation against the doctor

पुत्रवधू ने डाक्टर पर दर्ज कराया दुष्कर्म और छेड़खानी का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law filed a case of rape and molestation against the doctor
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले डाक्टर के खिलाफ पुत्रवधू ने दुष्कर्म और छेड़खानी समेत अन्य धाराओं केस दर्ज कराया है। केस में पीड़ित ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर बरेली जनपद के इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी डॉक्टर जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला बरेली जनपद के इज्जतनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी आठ मार्च 2019 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी डाक्टर दंपती के बेटे के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसे शादी के बाद पता चला कि पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। पीड़ित का आरोप है पति, ससुर और सास ने शादी के बाद बीस लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले की शिकायत अपने पति और सास से की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बरेली में मायके में छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार धीर ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें ससुर, पति और सास को आरोपी बनाया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed