फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dalit family received threats, leave the village otherwise the consequences will be bad.

Moradabad News: दलित परिवार को मिली धमकियां, गांव छोड़ दें वरना अंजाम बुरा होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dalit family received threats, leave the village otherwise the consequences will be bad.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में दलित परिवार को गांव छोड़ने की धमकी मिली है। पीड़िता कहना है कि गांव न छोड़ने पर अंजाम बुरा हो की धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के भटावली निवासी गांव हरज्ञान वाल्मीकि की पत्नी संगीता ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा निखिल अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही कमल, उसका भाई अरविंद, पिता रतन सिंह, शिवम और उसके भाई पंकज आ गए और उन्होंने निखिल के साथ मारपीट की। आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया। इसके बाद आरोपी भाग गए। इस मामले में संगीता ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने धमकी कि तुमने शिकायत करके अच्छा नहीं किया। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि अब गांव छोड़कर चले जाओ। अगर गांव नहीं छोड़ोंगे तो अंजाम बुरा होगा। एक दिन मदनपाल की पत्नी मुन्नी देवी, कमल की पत्नी ज्योति और अरविंद की पत्नी निधि घर घुस आईं। उन्होंने भी अभद्रता की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, धमकी देने और एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed