फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dairy seal of SP councilor accused of misbehaving with food safety officer

खाद्य सुरक्षा अधिकारी से बदसलूकी के आरोपी सपा पार्षद की डेयरी सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dairy seal of SP councilor accused of misbehaving with food safety officer
मुरादाबाद। 17 सितंबर को गलशहीद के पुख्ता सराय में पार्षद की डेयरी का निरीक्षण करने गई क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी से बदसलूकी के आरोपी सपा पार्षद की डेयरी को विभागीय टीम ने सील कर दिया गया।खास बात रही कि पीड़ित महिला अधिकारी ने ही डेयरी पर सील लगाई।
विज्ञापन

खाद्य एंव सुरक्षा विभाग के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने भारी पुलिस और पीएसी के साथ बृहस्पतिवार शाम को गलशहीद के पुख्ता सराय में पार्षद अब्दुल करीम फारुखी की डेयरी पर रेड डाली। बखेड़े की आशंका के चलते पुलिस बल ने पहले ही डेयरी के चारों तरफ घेराबंदी कर ली थी।
विज्ञापन

आसपास की दुकाने भी बंद हो गई थी।अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह के अनुसार टीम के पहुंचने पर आरोपी डेयरी संचालक डेयरी से गायब हो गया। इस पर टीम ने वहां पर छानबीन करते हुए डेयरी को सील कर दिया। अग्रिम आदेशों तक डेयरी को सील करके उसपर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस संबंध में पार्षद से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने बढ़ाया महिला अधिकारी का हौंसला, खुद लगाई डेयरी पर सील
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मिले थेे। इनमें पीड़ित महिला अधिकारी भी शामिल थी।कमिश्नर से मिलने पहुंचे विभागीय अधिकारियों में पीड़ित महिला अधिकारी भी थी। कमिश्नर के अनुसार महिला खुद के साथ हुई घटना से काफी सहमी हुई थी।
कमिश्नर ने महिला अधिकारी से कहा कि पूरी जिम्मेदारी से उसने अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है। भरोसा दिया कि वह निडरता से अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करें बदसलूकी के हर आरोपी पर कार्रवाई होगी। इसके बाद महिला अधिकारी का हौसला बढ़ा और इसी का नतीजा रहा कि उस महिला अधिकारी ने ही डेयरी पर सील लगाई।

डीआ्ई से कहा सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
कमिश्नर ने बताया कि किसी भी अधिकारी के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी। महिला अधिकारी के साथ इस तरह का बर्ताव और सरकारी काम में बाधा डाला बेहद गंभीर है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि घटना के वक्त मौजूद आरोपी और उसके सहयोगी सभी पर कार्रवाई होगी। इसकी वीडियो भी है। इस वीडियो में जिनसे भी हंगामा किया,बदसलूकी ओर सरकारी काम में बाधा डाली है उन सबको चिंहित किया जाएगा और केस में नाम खोलकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में उन्होंने डीआईजी से भी फोन पर बात की और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके कुछ देर बाद ही पार्षद की डेयरी पर कार्रवाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed