फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daggamar bus was running in the name of roadways, seized

रोडवेज के नाम पर चल रही थी डग्गामार बस, एआरटीओ ने की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Daggamar bus was running in the name of roadways, seized
मुरादाबाद। शहर में रोडवेज के मुरादाबाद डिपो के नाम पर चलाई जा रही एक डग्गामार बस को एआरटीओ ने सीज कर दिया। इस बस का अनुबंध परिवहन निगम के आरएम ने अक्टूबर 2021 में अनियमितताओं के कारण समाप्त कर दिया था। इसके बावजूद वाहन स्वामी ने बस से डिपो का नाम और परिवहन निगम का लोगों नहीं हटाया। वह लगातार मुरादाबाद-चंदौसी रूट पर बस का संचालन करता रहा।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद-चंदौसी रूट पर गांगन के पास पीतल नगरी डिपो के प्रभारी एआरएम शिवबालक यातायात निरीक्षकों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बस संख्या (यूपी21एएन9403) वहां से गुजरी, चेकिंग टीम ने बस को रुकवाया। एआरएम ने बताया कि अनुबंध समाप्त होने के बावजूद लगातार संचालन की शिकायतें मिलने के कारण बस को पहले ही ब्लैक लिस्टेड कर रखा था। इत्तफाक से चेकिंग अभियान के दौरान बस टीम की पकड़ में आ गई।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षकों ने फौरन एआरटीओ को सूचना दी। एआरटीओ ने मौके पर आकर बस को सीज कर दिया।
एआरएम ने बताया कि वाहन स्वामी ने दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन भी मंगा रखी थी। इसके जरिये वह यात्रियों को परिवहन निगम से मिलते जुलते टिकट देकर गुमराह करता था। ड्राइवर और कंडक्टर के तौर पर उसने अपने दो बेटों को काम पर लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बस पकड़ी गई तो उसके मालिक ने एआरएम और यातायात निरीक्षकों पर कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाया। इस पर परिवहन निगम ने वाहन स्वामी के खिलाफ कटघर थाने में तहरीर दी है। जबकि परिवहन विभाग ने वाहन स्वामी पर मोटा जुर्माना लगाया है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि अनुबंध के दौरान वाहन स्वामी समय पर बस उपलब्ध नहीं कराता था। आरोप था कि वह उस समय भी परिवहन निगम को जानकारी दिए बिना अवैध रूप से दूसरे रूटों पर बस का संचालन करता था। इसके चलते उसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed