फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber ??thug withdraws 25 thousand rupees from security guard's account

साइबर ठग ने सिक्योरिटी गार्ड के खाते से उड़ाए 25448 रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug withdraws 25 thousand rupees from security guard's account
मुरादाबाद। साइबर ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। अब साइबर ठगों ने सिक्योरिटी गार्ड को गूगल पे ऐप डाउनलोड कराने का झांसा देकर उसके खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर 25 हजार 448 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रुपये निकल जाने का मैसेज आया तो उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बरेली के केशवपुर निवासी नाजिम शाह सिविल लाइंस के हरथला में किराए पर रहता है। नाजिम शाह ने बताया कि वह टोरंटो गैस कंपनी के दीनदयाल नगर कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। नाजिम ने बताया कि वह गूगल पे ऐप डाउनलोड कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने व्यक्ति ने कहा कि वह गूगल पे से बोल रहा है। उस व्यक्ति ने कहा कि क्या आपने ऐप डाउनलोड करने का प्रयास किया है। इसके बाद आरोपी ने नाजिम को अपनी बातों में उलझा लिया और बैंक खाता और एटीएम कार्ड की जानकारी पूछ ली। आरोपी ने नाजिम से कहा कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसे बता दीजिए। इसके बाद आपके मोबाइल पर ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद नाजिम के मोबाइल पर ओटीपी आ गया। कॉल करने वाले व्यक्ति को नाजिम ने ओटीपी बता दिया था। कॉल कटने के बाद नाजिम के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि उनके खाते से 25 हजार 448 रुपये निकल चुके हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से साइबर ठगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed