फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber thug stolen one lakh 39 thousand rupee from student account

साइबर ठग ने छात्र के खाते से उड़ाए 113973 रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
cyber thug stolen one lakh 39 thousand rupee from student account
मुरादाबाद। साइबर अपराधी नए नए तरीके से ठगी की घटनाएं कर रहे हैं। अब एक छात्र के खाते से साइबर अपराधी ने एक लाख 13 हजार 973 रुपये उड़ा लिए। छात्र ने आन लाइन एक किताब खरीदी थी। किताब घर नहीं पहुंची तो छात्र ने उस कंपनी के नंबर पर कॉल की। जिस कंपनी के जरिये किताब मंगवाई गई थी। छात्र ने कॉल की तो उसके खाते से रकम कट गई। छात्र की शिकायत पर साइबर अपराध थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ छात्र राहुल सिंह मूंढापांडे थानाक्षेत्र के रामपुर भीला गांव निवासी है। राहुल का खाता बैंक ऑफ इंडिया की रामपुर दोराहा शाखा में है। वह भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि उसने आन लाइन रीजनिंग की किताब मंगवाई थी। जिसका आन लाइन भुगतान भी किया गया था। काफी दिनों बाद भी किताब राहुल को नहीं मिली। उन्होंने गूगल से कंपनी का नंबर ढूंढ लिया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने राहुल को झांसे में ले लिया और उससे कहा कि वह एक एप डाउन लोड कर लें। इसके बाद उस एप के जरिये अपने शिकायत दर्ज कराए। इसके बाद खरीदी गई किताब उनके पते पर पहुंच जाएगी। पीड़ित ने एप डाउन लोड किया तो उनके खाते से कई बार में एक लाख 13 हजार 973 रुपये कट गए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी प्रभाकर चौधरी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर अपराध थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed