{"_id":"5f59f6736350191a757e4a55","slug":"cyber-police-station-starts-in-moradabad-first-case-registered-by-a-man-named-arvind","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में शुरू हुआ साइबर थाना, अरविंद ने दर्ज कराया पहला केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में शुरू हुआ साइबर थाना, अरविंद ने दर्ज कराया पहला केस
Thu, 10 Sep 2020 03:18 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Sep 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मुरादाबाद में गुरुवार से साइबर थाने में कामकाज शुरू हो गया है। एडीजी अविनाश चंद्र ने जिगर कॉलोनी में बनाए गए अस्थायी थाने का फीता काटकर शुभारंभ किया।
शासन ने प्रदेश के 18 जिलों में साइबर थाना खेलने की घोषणा की थी। इनमें से एक थाना मुरादाबाद में भी खोलने की योजना बनी थी। छह माह पहले से मुरादाबाद में साइबर थाना खोलने की कवायद चल रही थी।
आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना के कैंप चौकी के पुराने परिसर में थाने का संचालन करने का निर्णय लिया था। अब पुराने भवन का जीर्णोद्धार करके थाना भवन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहां आधुनिक उपकरण, कंप्यूटर, फर्नीचर लगा दिए गए हैं। गुरुवार को बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पहला केस दर्ज कराने के लिए पीड़ित अरविंद से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आईजी रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी अमित आनन्द समेत अन्य अधिकारी भी मौजुद रहे।
इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों की तैनाती
मुरादाबाद साइबर थाने के सकुशल संचालन के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और पांच कांस्टेबल को तैनात किया है।
मंडल के सभी जिलों को मिलेगा लाभ
मुरादाबाद रेंज के अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर और मुरादाबाद जिले के भी साइबर अपराध से संबंधित मामले यहां दर्ज किए जाएंगे।