फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber frude with retired worker of education department

बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाए 98 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए।झांसे में लेकर आरोपी ने उन्हें ओटीपी नंबर पूछ लिया और खाते से रकम उड़ा ली।एएसपी सागर जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
cyber frude with retired worker of  education department

विस्तार

मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 98 हजार रुपये उड़ा लिए। आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया था कि बिजली बिल अपडेट नहीं होने के कारण उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। झांसे में लेकर आरोपी ने उन्हें ओटीपी नंबर पूछ लिया और खाते से रकम उड़ा ली।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के दसवां घाट निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा (70) शिक्षा विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया था कि बिल जमा नहीं होने के कारण उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा जबकि राजेंद्र कुमार शर्मा के घर का बिल जमा हो चुका था। मैसेज में दिए गए नंबर को बिजली अधिकारी का बताया गया था। राजेंद्र सिंह ने उस नंबर पर कॉल की और बताया कि वह बिल जमा कर चुके है। तब खुद को बिजली अधिकारी बताने वाले शख्स ने राजेंद्र से कहा कि दस रुपये जमा कर दें। इसके बाद बिल अपडेट हो जाएगा। आरोपी ने झांसे में लेकर राजेंद्र शर्मा ने ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में 98 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत तुरंत पुलिस की वेबसाइट, बैंक प्रबंधक, साइबर पुलिस की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से पीड़ित की रकम वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed