{"_id":"665130fc544cccc8040d7f46","slug":"cyber-criminal-transferred-money-from-wife-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-406834-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप डीपी पर पति का फोटो लगाकर पत्नी से ट्रांसफर करा ली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप डीपी पर पति का फोटो लगाकर पत्नी से ट्रांसफर करा ली रकम
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास समिति मिलन विहार निवासी सत्यपाल की पत्नी से साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सत्यपाल ने बताया कि उनकी पत्नी सरोज के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी व्हाट्सएप डीपी पर सत्यपाल का फोटो लगा था। आरोपी ने सरोज से कहा कि तुरंत 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दीजिए। व्हाट्सएप डीपी पर पति का फोटो लगा होने के कारण महिला समझ ही नहीं सकी है कि उसके साथ साइबर ठगी हो रही है। महिला ने बिना कुछ सोचे आरोपी द्वारा बताए गए नंबर पर 40 हजार रुपये जल्दबाजी में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला ने अपने पति को कॉल कर बताया कि रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। सत्यपाल ने महिला को बताया कि उसने कोई कॉल नहीं की है और न ही पैसे ट्रांसफर करने को कहा है। तब पति-पत्नी को पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।