{"_id":"65cd422a7f1c03e56f0c31e4","slug":"cyber-criminal-stole-rs-45-thousand-from-young-mans-account-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-344270-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साइबर अपराधी ने युवक के खाते से उड़ा लिए 45 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साइबर अपराधी ने युवक के खाते से उड़ा लिए 45 हजार रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार निवासी एक युवक से साइबर ठग ने 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मोबाइल पर आए मैसेज से साइबर ठगी की जानकारी हुई है।
लाइन पार निवासी विकास कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसके पिता का मित्र है। उन्हें कुछ रुपये भेजने हैं। आपके खाते पर फोन पे के जरिए 5 हजार रुपये भेजने के लिए कहा है। आरोपी ने झांसे में लेेकर विकास से उसका यूपीआई नंबर और पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने आरोपी ने 50 हजार रुपये का मैसेज भेज दिया। जिसमें आरोपी ने कहा कि पांच हजार रुपये भेजने थे लेकिन एक जीरो अधिक लगने के कारण 50 हजार रुपये चले गए हैं। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि 45 हजार रुपये आप मेरे खाते में वापस भेज दें। युवक ने खाता खाता बिना चेक किए 45 हजार रुपये भेज दिए। इसी बीच उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो साइबर ठगी की जानकारी हो पाई। विकास ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर रकम वापस कराने की मांग की है। एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच करने के आदेश दिया है।