{"_id":"6af3647a164e9ba6c908e36b","slug":"current-flows-through-11000-volt-line-despite-a-shutdown-lineman-suffers-burns-moradabad-news-c-354-1-smbd1023-111215-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शटडाउन के बावजूद 11 हजार की लाइन में दौड़ा करंट, लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शटडाउन के बावजूद 11 हजार की लाइन में दौड़ा करंट, लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन
मुरादाबाद। शटडाउन लेकर बिजली की लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी संपत (38) करंट की चपेट में आ गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टैक्सी स्टैंड बिजलीघर के आर्य नगर फीडर पर हुए हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी तक और सीना बुरी तरह झुलस गया। करंट लगने से वह खंभे पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद साथी कर्मचारियों अमन और अंकित ने उसे किसी तरह नीचे उतारा। पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर टीएमयू रेफर किया गया। यहां से भी बेहतर उपचार के लिए शाम 5:30 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।
संपत पिछले 10 महीने से टैक्सी स्टैंड बिजलीघर में संविदा लाइनमैन के रूप में काम कर रहा है। हादसे के समय वह आर्य नगर फीडर की लाइन पर काम कर रहा था। बताया गया कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद लाइन में करंट आ गया। हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि हादसे के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने जेई की जिम्मेदारी तय की है। एक्सईएन विकास दीप ने बताया कि त्योहार तक शटडाउन नहीं लेने के निर्देश जारी किए गए थे। सभी उपकेंद्रों को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया था। इसके बावजूद शटडाउन लिया गया। इसकी जानकारी न तो विभागीय ग्रुप में दी गई और न ही अधिकारियों को सूचित किया गया। उन्होंने मझोला के जेई सतवीर की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए उनके निलंबन की संस्तुति की है।
शटडाउन के बाद भी कैसे पहुंचा करंट
हादसे में सबसे अहम सवाल यह है कि जिस लाइन पर काम करने के लिए शटडाउन लिया गया था, वहां करंट कैसे पहुंचा। क्या शटडाउन गलत लाइन का लिया गया था या कर्मचारी को दूसरे पोल पर काम करने भेजा गया था। क्या काम शुरू करने से पहले लाइन की बिजली आपूर्ति बंद होने की जांच की गई थी। इन सब सवालों के जवाब फिलहाल विद्युत निगम के अधिकारियों के पास नहीं है। भाई दूज के बाद फीडर को बंद कर तकनीकी कारणों की जांच की जाएगी। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि संपत को पहले टीएमयू में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कराया गया है। फिलहाल घायल कर्मचारी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
संविदाकर्मियों में रोष... बोले, मौके पर नहीं आए सुपरवाइजर
इस हादसे के बाद विद्युत निगम के संविदाकर्मियों में रोष है। जिला उपाध्यक्ष मो. आजम का कहना है कि हादसे के बाद टीडीएस कंपनी के सुपरवाइजर को कई कॉल किए गए लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। अपने कर्मचारी को देखने अस्पताल में भी नहीं पहुंचे। वहीं घायल लाइनमैन संपत की हालत गंभीर है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका दायां हाथ काटना पड़ सकता है। बिलारी निवासी लाइनमैन के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि सभी संविदाकर्मियों के ईएसआईसी कार्ड बने हैं, जिसके जरिए लाइनमैन का उपचार चल रहा है।