फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Crowds are gathering at shops to buy fertilizers, and people have to wait for hours.

Moradabad News: खाद लेने के लिए दुकानों पर भीड़, करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Crowds are gathering at shops to buy fertilizers, and people have to wait for hours.
कांठ। खाद लेने के लिए दुकान पर किसानों की भीड़ लग गई। व्यवस्था को बिगड़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा, तब कहीं जाकर किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण किया जा सका। किसानों ने खाद लेने की नई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नए नियम के तहत फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही उनकी भूमि की उपलब्धता के अनुसार खाद दी जा रही है। साथ ही बायोमैट्रिक व्यवस्था के साथ खाद मिल रही है। कभी-कभी मशीन नहीं चलने, रजिस्ट्रेशन नहीं होने से भी खाद वितरण में दिक्कतें आ रही है। किसानों का कहना है कि इस वक्त फसलों को खाद की जरूरत है, लेकिन उन्हें जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांठ नगर में रियासत गेट के पास स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र (कृभको खाद केंद्र) पर सुबह से ही खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ लग गई थी। घंटों इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिलने पर किसानों में नाराजगी भी देखी गई। भीड़ और अव्यवस्था को बढ़ता देख थाने से पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर खाद का वितरण हो सका। भोपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, रामौतार सिंह, जितेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि उन्हें जरूरत के अनुसार खाद दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed