फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crowd in roadways and train on holi

होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों- रोडवेज में मारामारी

Wed, 23 Mar 2016 02:56 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
crowd in roadways and train on holi
ट्रेनों में मारामारी
होली की छुट्टियां शुरू होते ही घर त्योहार मनाने जाने वालों की भीड़ के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। ऐसे में ट्रेनों में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं बची है। हालांकि रेलवे की ओर से घर जाने के लिए कई इंतजाम किए हैं। लेकिन दो दिन से सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद से लखनऊ, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। ट्रेनों में चढ़ने के लिए जबरदस्त मारामारी रही। भीड़ के कारण ट्रेन में घुसना भी मुश्किल हो रहा था। सारी परेशानी झेलते हुए यात्री किसी तरह ट्रेन में घुसे और अपने सफर पर निकल पड़े।
विज्ञापन


हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया है। लेकिन उनकी जानकारी नहीं होने के कारण अधिकांश लोग नियमित ट्रेनों के ही भरोसे रहे। जबकि स्पेशल गाड़ियां खाली खाली सी दौड़ीं। हालांकि इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण लोग इन पर भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

होली पर रोडवेज की ‘दीवाली’


होली पर यात्रियाें की निकली भीड़ से रोडवेज की खाली झोली भर गई। खटारा बसों से भरा रहने वाला वर्कशाप इन दिनों खाली हो गया है। सौ प्रतिशत बसें रूट पर दौड़ी। दो दिनों में परिवहन निगम को डेढ़ करोड़ की आमदनी हुई। यात्रियाें की सुविधा के लिए रोडवेज ने अधिकांश बसों को दिल्ली में लगाया है।


होली पर यात्रियाें को भीड़भाड़ से बचाने के लिए परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर शटल सेवा शुरू की है। वहीं परिक्षेत्र के नौ रूटों पर अतिरिक्त बसाें का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को पीतलनगरी वर्कशाप खाली था। सौ प्रतिशत बसें रूट पर निकली। जबकि आम दिनों में बसाें की भरमार रहती थी।

इसके चलते 20 मार्च को निगम ने 74 लाख और 21 मार्च को 84 लाख कमाए। आरएम पीआर बेलवारियर ने बताया कि यात्रियाें की सुविधा के लिए हर रूट पर बसें लगाई गई है। दिल्ली में जरूरत से अधिक बसाें का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed