{"_id":"623ccc82382d461f9a0cbb9c","slug":"crocodile-sighting-in-ramganga-river-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : रामगंगा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, जमा हुए कई लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : रामगंगा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, जमा हुए कई लोग
Fri, 25 Mar 2022 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:24 AM IST
सार
कटघर थानाक्षेत्र में बाईपास पुल के पास रामगंगा नदी में लोगों ने देखा मगरमच्छ। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, टीम ने की फोटोग्राफी।
विज्ञापन
नदी में मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघर थानाक्षेत्र में बाईपास पुल के नीचे रामगंगा नीचे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फोटोग्राफी की। इसी दौरान मगरमच्छ पानी में चला गया।
विज्ञापन
वन विभाग के दरोगा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बाईपास के पास रामगंगा किनारे कुछ लोगों ने मगरमच्छ दिखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने भी फोटोग्राफी की। इसके बाद उच्च अफसरों को फोटो भेज दिए।
विज्ञापन
इसी बीच मगरमच्छ पानी में चला गया। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमारी टीम लगातार नजर बनाए है।
विज्ञापन