{"_id":"5c5b4ef8bdec22270200d7a5","slug":"woman-married-same-person-whom-she-had-accused-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुष्कर्म का आरोप लगा थाने में दी तहरीर, अब उसी से रचाया ब्याह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दुष्कर्म का आरोप लगा थाने में दी तहरीर, अब उसी से रचाया ब्याह
Thu, 07 Feb 2019 02:47 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 07 Feb 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Marriage
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक करीबी रिश्तेदार पर एक वर्ष से किशोरी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। थाने में तहरीर भी दी गई थी लेकिन बुधवार को किशोरी के साथ उसी आरोपी रिश्तेदार सात फेरे ले लिए।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपनी पुत्री के साथ घर पर रहकर गुजर बसर कर रही थी, महिला का एक करीबी रिश्तेदार किशोर भी सालभर से उसके घर आकर रहने लगा था। महिला की मदद भी करता था। किशोरी और रिश्तेदार किशोर के बीच प्रेम संबंध हो गए। किशोरी गर्भवती हो गई तो मामला सामने आया। रिश्तेदार किशोर भाग गया।
उसके माता पिता ने किशोरी से शादी करने से भी इनकार कर दिया। जिस पर किशोरी की मां ने कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को आरोपी किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक शोषण की तहरीर दी है। हालांकि किशोरी अपने प्रेमी रिश्तेदार से शादी पर अड़ी रही। मामला समाज के सामने आया तो परिजन और रिश्तेदारों ने दोनो ओर के लोगों को समझाकर किशोरी के घर पर ही उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे।