{"_id":"57cbbf6b4f1c1ba830316fe8","slug":"warrants-against-two-accused-in-scholarship-scams","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में दो मुल्जिमों के खिलाफ वारंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में दो मुल्जिमों के खिलाफ वारंट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से छात्रवृत्ति का करोड़ों रुपया हड़पने के मामले में दो और आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। सिविल लाइन पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कर्मचारी, बैंक प्रबंधकों और स्कूल प्रशासन की मिलीभगत से छात्रवृत्ति का 1 करोड़ 95 लाख रुपये का घोटाला किया गया।
छात्रवृत्ति घोटाले में नाखूनका के आनंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तार के बाद स्कूल के प्रबंधक धर्मानंद भटनागर और विभाग के पूर्व संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार के खिलाफ वारंट जारी हुआ है।
फर्जी हस्ताक्षर से छात्रवृत्ति के करोड़ रुपये हड़पने के खुलासे के बाद 25 जून 2016 को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सिविल लाइन पुलिस थाने में आनंद पब्लिक स्कूल नाखूनका, आदर्श पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, सकलैनी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल कांकरखेड़ा और आस्था पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन्हीं स्कूलों के खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी।
विज्ञापन
इन स्कूलों के खाते एसबीआई सिविल लाइन, पीलीकोठी, करूला और भोजपुर की शाखाओं में हैं। इन बैंकों के अधिकारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पूरे मामले की जांच कर रहे सिविल लाइंस थाने के नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि इस घोटाले में आरोपी पाये गये आनंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह की 1 सितंबर को की गिरफ्तार हो चुकी है। अब पुलिस धर्मानंद और राहुल को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।