फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   warden died on duty, civil defence deny his responsibility

ड्यूटी करते जान गंवाई, सिविल डिफेंस ने झाड़ा पल्ला

Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
warden died on duty, civil defence deny his responsibility
धर्मेंद्र की चिता को मुखाग्नि देते उनके पिता। - फोटो : अमर उजाला
आरआरके स्कूल में टीचर श्रद्धा शर्मा के हादसे में लीपापोती करने वाली सिविल डिफेंस ने सेक्टर वार्डन धर्मेंद्र की मौत के मामले में भी पल्ला झाड़ लिया। बड़ी बेदर्दी से सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने कहा कि धर्मेंद्र... वो तो सिविल डिफेंस में है ही नहीं।
विज्ञापन


2015 से उसकी कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई। उसने अपना रिन्यूअल ही नहीं कराया था। उसने ड्रेस भी वापस नहीं की। वही पहनकर चला आया और ड्यूटी करने लगा। हमने तो उसकी ड्यूटी नहीं लगाई थी।
विज्ञापन


 सिविल डिफेंस के असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर जगदीश प्रसाद फौजदार ने बताया कि धर्मेंद्र दशहरा पर ड्यूटी पर नहीं था। उसके कार्ड की अवधि 2015 में ही समाप्त हो गई थी। 2015 से कहीं भी उसकी ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। धर्मेंद्र 2013 में सिविल डिफेंस से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल बाद उसे अपने कार्ड का नवीनीकरण कराना था, लेकिन उसने नहीं कराया। इस कारण सिविल डिफेंस के रिकॉर्ड में उसका नाम ही नहीं है। मंगलवार को भी वह ड्यूटी पर तैनात नहीं किया गया था।


उन्होंने बताया कि अधिकांश वार्डन अपनी ड्रेस वापस नहीं करते और अपने पास ही रख लेते हैं। धर्मेंद्र ने भी वही ड्रेस पहन ली थी। 2013 में भी धर्मेंद्र वार्डन नहीं बल्कि पोस्ट वार्डन के संदेश वाहक के तौर पर कार्यरत था। जरूरत पड़ने पर संदेश वाहकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed