फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three Members of Animal Thieves Gang has been Arrested

पशु चोर गिरोह के तीन सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चोरी के पशुओं समेत पुलिस को सौंपा

Sun, 09 Dec 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 09 Dec 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Three Members of Animal Thieves Gang has been Arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बदायूं से पशु चोरी करके ला रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने घेरा तो वह गन्ने के खेत में छिप गए। घेराबंदी करके ग्रामीणों ने तीनों चोरों को दबोच लिया और उन्हें पशुओं समेत पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनके पास से शस्त्र भी बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी हत्या, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी आदि के आरोपों में वांछित हैं।
विज्ञापन

 
शनिवार को धनारी थाना पुलिस ने पकड़े गए चोरों का खुलासा करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों ने बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दो भैंसों की चोरी की। ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू की तो तीनों चोर पशुओं को लेकर भागनगर उर्फ मनिहार नगला के ऋषिपाल सिंह यादव के गन्ना के खेत में छिप गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रनवीर  निवासी लतीफपुर धीर थाना गुन्नौर और दो सगे भाई प्रेमपाल व राजपाल निवासी मदारपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूं के हैं। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में इस्लामनगर रोड डीआर फैक्टरी के पास बने एक मकान की पिछली दीवार तोड़ कर भैंसों को चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पशु चोरी करके उन्हें दहगवां और स्थानीय बाजारों में बेच देते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, रनवीर पर हत्या, मारपीट, सहित तीन मुकदमे पहले गुन्नौर थाने दर्ज हैं। प्रेमपाल के खिलाफ गुन्नौर, जरीफनगर, सहसवान, फैजगंज बेहटा जिला बदायूं में हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। राजपाल पर सहसवान में दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित तीन मुकदमे पहले लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed