फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sucide attemt, says - yogi ji not fair to women appriciation

सुसाइड की कोशिश, बोला- योगी जी ! महिलाओं को इतना बढ़ावा देना ठीक नहीं

Mon, 17 Apr 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 17 Apr 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
गलशहीद थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर गांधी नगर मोड़ के पास रविवार दोपहर कार सवार कपड़ा व्यापारी ने अपनी दो नाली बंदूक से खुद को गोली मार ली। कपड़ा व्यापारी ने कार में ही बार सजा रखी थी। दिन दहाड़े व्यस्तम रोड पर गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। घायल कपड़ा व्यापारी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसने शोरशराबा किया। बोला- योगी जी! महिलाओं को इतना बढ़ावा देना ठीक नहीं है।  ये प्रदेश और देश के लिए अच्छा नहीं है। महिलाएं घर में झगड़ा करने लगी हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार आर्य नगर निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र नत्था सिंह की कपड़ा की दुकान है। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर रविवार सुबह इंतजीत सिंह का अपने परिवार में विवाद हो गया था। इसके बाद इंद्रजीत सिंह अपनी कार में सवार हो गए। और शराब पीनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजीत सिंह ने कार में ही बार सजा ली थी। इसके अलावा इंद्रजीत सिंह ने कार में अपनी दो नाली बंदूक  भी रख ली। रोडवेज पुलिस चौकी से आगे गांधी नगर मोड़ के पास इंद्रजीत सिंह ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से व्यस्तम सड़क पर सनसनी फैल गई। कार के पास लोग जुट गए।

खबर मिलने पर पास में खड़ी यूपी डायल 100 की गाड़ी भी पहुंच गई। खबर मिलने पर इंद्रजीत सिंह का बेटा परजीत सिंह भी पहुंच गया। वह पिता को लेकर विवेकानंद अस्पताल पहुंच गया।


हालत गंभीर होने पर विवेकानंद अस्पताल से घायल को रेफर कर दिया। बाद में इंद्रजीत सिंह को टीएमयू में भर्ती कराया गया। बेटे परमजीत सिंह ने बताया कि हमारे घर में किसी तरह को कोई विवाद नहीं हुआ था। कोई झगड़ा नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed